जिला प्रशासन से भिड़ी सांसद साध्वी प्रज्ञा बोली, शासन अपनी गलती समझे, समाज के ऊपर न थोपे 

भोपाल – गणेश विसर्जन के दौरान खटलापुरा घाट पर नाव पलट जाने से 11 लोगों की डूब जाने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने आने वाले दुर्गा विसर्जन के लिए सख्त कदम उठाए हैं। भोपाल जिला प्रशासन मूर्तियों के निर्माण से लेकर पूजा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्क हो गया हैं।  जिला प्रशासन ने अब मूर्तियों की ऊंचाई को लेकर सख्ती कर दी हैं। जिला प्रशासन ने मूर्तिकारों से 6 फीट से ज्यादा की मूर्ति नहीं बनाने का आदेश दिया था। 

प्रशासन की और से मूर्तिकारों को कई तरह के निर्देश मिले है, जो उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। इसी बीच भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने जिला प्रशासन के ऊपर बड़ा हमला बोला हैं। साथ ही मूर्तिकारों का समर्थन किया हैं। 

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा मूर्तिकारों को इतना बड़ा फॉर्म दे दिया गया है और फॉर्म के जरिए सारी गलती मूर्तिकारों पर थोप दी गई हैं। उन्होंने कहा मूर्तियों की ऊंचाई कम नहीं की जाएगी। शासन की लापरवाही से जो हादसा हुआ है, उसे समाज के ऊपर थोपने का काम प्रशासन न करे। 

साध्वी प्रज्ञा ने कहा वे इस मामले पर जल्द ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी। बता दे कि इस दौरान उन्होंने कलेक्टर पर उनकी बात न सुनने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मेने इस विषय पर कलेक्टर से बात की थी, लेकिन मेरी किसी भी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। 

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कमलनाथ सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को दबा देंगे तो अपने आप शांति हो जाएगी। प्रशासन को अपनी गलती समझनी चाहिए। हम हिंदू सब नियमों का पालन करते हैं। जब भी तीज-त्यौहार आता है, हिंदू अपनी परंपराओं को निभाने आगे आते हैं तो कांग्रेस सरकार विरोध करने लगती हैं। 

Exit mobile version