भोपाल में रचना टावर प्रोजेक्ट के फ्लैट, लकी ड्रा के द्वारा आबंटित

 

भोपाल। राजधानी भोपाल में रचना नगर में रचना टावर प्रोजेक्ट का काम बीते करीब 10 साल से चल रहा है। लेकिन सदस्यों को अब तक वहां बने घरों का पजेशन नहीं मिल पाया है। हाल ही में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को तुरंत काम पूरे करने के लिए कहा था। साथ ही यह कहा था कि जो मकान पूरे हो गए हैं और जिन सदस्यों के आवेदन आए हैं उन्हें लकी ड्रॉ के जरिए 31 अगस्त घर एलॉट कर दिया जाए। शुक्रवार को वो घडी आई और चैथी किश्त जमा करने वाले 147 सदस्यों को फ्लैट आवंटित किए गए।

हालांकि इसी प्रोजेक्ट में कुछ माननीयों के मकान पर संकट मंडरा रहा है. ऐसे सदस्य जिन्होंने मकान के रजिस्ट्रेशन के बाद एक भी किश्त नहीं दी है उनका आवंटन रदद् किया जा सकता है। रचना टॉवर प्रोजेक्ट को लेकर विधानसभा ने ऐसे माननीयों को जानकारी भेजी है जिन सदस्यों ने भ्प्ळ फ्लैट की एक भी किश्त नहीं दी. उनका आवंटन रदद् हो सकता है। अब तक 22 सदस्यों ने फ्लैट बुक करने के बाद एक भी किश्त नहीं जमा की है।

Exit mobile version