सभी खबरें

Bhopal :- लीज़ पर प्रॉपर्टी के बदलेंगे नियम,हर साल लीज़ रेंट देने की बाध्यता होगी खत्म

  • प्रदेश सरकार कर रही बड़ी तैयारी
  • लीज़ पर प्रॉपर्टी के नियम बदलेंगे
  • हर साल लीज़ रेंट देने की बाध्यता होगी खत्म
  • नजूल निवर्तन नियम 2020 लागू करने की तैयारी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- बड़ी खबर यह है कि अब प्रदेश में मकान का सीधा मालिकाना हक़ मिलेगा। लीज पर प्रॉपर्टी के नियम बदलने की तैयारी में सरकार जुट गई है।
हाउसिंग बोर्ड और विकास प्राधिकरण के मकान का हक़ अब आसानी से मिलेगा । नजूल निवर्तन  नियम 2020 लागू करने की तैयारी में सरकार जुट गई है।आम तौर पर होता यह है कि अगर किसी भी प्राधिकरण पर मकान लेते हैं तो मकान लीज़ पर दिया जाता है उनका मालिकाना हक़ नहीं होता है। अगर मकान ले रहे हैं तो वो लीज़ पर दिए जाते हैं जिसका हर साल लीज़ रेंट देना होता है या फिर लीज़ के नियमों के अनुसार रेनएयू कराना पड़ता है।

इसी को देखते हुए सरकार अब एक नया प्रस्ताव लाने वाली है जिसे जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तावित किया जा सकता है।जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति विकास प्राधिकरण से मकान खरीदता है तो उसे लीज़ रेंट देने की ज़रूअत नहीं पड़ेगी उसे घर का मालिकाना हक़ दिया जाएगा।    

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button