सभी खबरें

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी ! जानिए और क्या हैं तैयारियां !!

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी ! जानिए और क्या हैं तैयारियां !!
भोपाल/राजकमल पांडे।
मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है वैक्सीन के स्टोरेज वाले कोल्ड चैन पाॅइंट टीकागढ़ केन्द्र के इतने पास रखें जायेंगे कि 1 घंटे के अन्दर वहां तक पहुंचाई जा सके. पूरे प्रदेश में कोल्ड चैन पाॅइंट की संख्या 1214 है इन पाॅइंट के मामले में मध्यप्रदेश देश के 10 वे नम्बर पर है. जब कि वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 1 करोड से ज्यादा है. इस वजह से 62 और कोल्ड चैन पाॅइंट बनाये जा रहे हैं. वहीं 17 जनवरी को नेशनल प्लस पोलियों डे है केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश को 1 करोड़ 42 लाख पोलियों डोज भेज रही है तथा यह डोज 1 जनवरी को आ जायेंगी. मप्र सरकार का मानना है कि इससे तैयारियों का परीक्षण हो जायेगा. फिलहाल 24 हजार टीकाकरण के अमले की ट्रेनिंग हो चुकी है राज्य टीकाकरण अधिनियम अधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि चुनाव स्तर पर जिस तरह ब्लाॅक में माॅनीटरिंग होती है ठीक उसी प्रकार हर ब्लाॅक में जोनल अधिकारी तैनात किये गये हैं,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button