Bhopal : अयोध्या फैसला आने तक पुलिकर्मियों की छुट्टी रद्द, प्रदेश भर में जारी किया गया अलर्ट

भोपाल : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या का फैसला सुरक्षित रख लिया हैं। 17 नवंबर से पहले कभी भी सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुना सकती हैं। इसके साथ ही नवंबर के ही महीने में मिलाद उन नबी और गुरु नानक जयंती भी पड़ रहीं हैं। इन सभी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही सरकार ने आगामी आदेश तक सभी पुलिकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। हालांकि अपरिहार्य कारण में जोन आईजी को सीमित अवधि के अवकाश स्वीकृत करने के अधिकार दिए गए हैं।
शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में शांति-सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया।
इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां कर ली हैं। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं।