सभी खबरें

भोपाल : पुलिस ने 210 स्थानों पर की फिक्स बैरिकेडिंग, लोग बोले, पेट्रोल और समय की हो रही बर्बादी

मध्यप्रदेश/भोपाल – राजधानी में कोरोना कर्फ्यू के लिए पुलिस की बेतरतीब व्यवस्था के कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मुख्य चौराहों पर एक मार्ग को छोड़कर सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

बता दे कि तलैया, अल्पना तिराहा, मोती मजिस्द, फतेहगढ़, शाहजहांनाबाद, अल्पना तिराहा, पीरगेट आदि रास्ते पूरी तरह बंद किए गए हैं। वहीं, कोलार में लोग तंग गलियों से होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। जबकि पुलिस कंट्रोल रूम के सामने केवल एक छोटा सा मार्ग खोल रखा हैं। 

खास बात यह है कि पुलिस अपनी मनमर्जी से रोजाना बैरिकेटिंग्स बदल देती हैं। इससे लोगों को रोज नए रास्ते निकालने पड़ रहे हैं। 

दरअसल, शहर में फोर्स की कमी की के चलते पुलिस ने कई जगहों पर फिक्स बैरिकेडिंग कर दी हैं। इस बैरिकेडिंग की वजह से मेडिकल इमरजेंसी के साथ जरूरी सामान के लेने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 

लोगों का कहना है कि उन्हें जरूरी काम के लिए यदि घर से बाहर निकलना पड़ता है तो बैरिकेडिंग की वजह से समय के साथ पेट्रोल की भी बर्बादी होती हैं। जरूरी सामान के साथ दूध और सब्जी की भी सप्लाई में दिक्कत होती हैं। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही हैं। 

बता दे कि पुलिस ने 10 आउटर बैरिकेडिंग के साथ ही 210 स्थानों पर फिक्स बैरिकेडिंग की हैं। इससे बड़ी संख्या में रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button