.jpeg)
- भोपाल पुलिस की गिरफ्त में आया प्यारे मियां, आज होगी रिमांड
- सिर्फ नाबालिग लड़कियों के साथ करता था शारीरिक शोषण
- बालिग हो जाने पर करा देता था उनकी शादी
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- नाबालिगों को रुपयों का लालच देकर हाई प्रोफाइल पार्टियों में उनका शारीरिक शोषण करने वाला प्यारे मियां(Pyare Miyan) श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है.. बता दें कि भोपाल पुलिस ने प्यारे मियां को श्रीनगर पुलिस के मदद से गिरफ्तार कर लिया है..
भोपाल पुलिस(Bhopal Police) अब प्यारे मियां को भोपाल वापस ला रही है. बता दें कि आज प्यारे मियां की रिमांड होगी. सभी किशोरियों के बयान दर्ज करा लिए गए हैं..
यह भी बात निकल कर सामने आई है कि प्यारे मियां उर्फ़ अब्बा सिर्फ नाबालिग किशोरियों के साथ शारीरिक शोषण करता था और उसके बाद जब वह बालिग हो जाती तो उनकी शादी करा दिया करता था.. इन सब में उसकी असिस्टेंट स्वीटी उसका भरपूर सहयोग देती थी. पहले वह गरीब लड़कियों को रुपयों का लालच देकर उन्हें फंसाती और फिर हाई प्रोफाइल पार्टी में भेजकर उनका शारीरिक शोषण कराती थी…. इन सभी लड़कियों को शारीरिक शोषण के लिए प्रतिमाह ₹10000 दिए जाते थे.. और अगर किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति को कोई लड़की पसंद आ जाती तो उसे एक्स्ट्रा पैसा टिप के रूप में दिए जाते थे.