Bhopal – एनजीओ की आड़ में मुस्लिमों से करते थे ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

एनजीओ की आड़ में मुस्लिमों से करते थे ठगी, पुलिस ने धर दबोचा
भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने एक ऐसे फर्जी  एनजीओ का पर्दाफाश किया है जिसमें उसमें शामिल सदस्य मुस्लिमों से ठगी किया करते थे। 
कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए इस गिरोह के दो सदस्यों ने लाखों की ठगी की हैं। 
फिलहाल पुलिस ने कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
झांसा देकर करते थे ठगी
दरअसल पुलिस के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुस्लिमों से शादी और सरकारी योजनाओं के लाभ का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। इसमें आरोपियों ने लाखों की ठगी की है।
पीड़ितों की सूचना पर हुई कार्यवाई
 पुलिस ने रईस खान फरजाना नादराबी शाहना अजीम खान गुफरान खान शबीना खान रशीदा बेगम सिमरन की शिकायत पर मामला दर्ज किया और इस एनजीओ पर छापेमारी की। पुलिस ने शादाब और शाहाब को गिरफ्तार कर लिया है।
इस गोरख धंधे का पता तब चला जब पुलिस ने इस एनजीओ में छापा मारा। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक इस एनजीओ की पहचान इसला फाउंडेशन एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी  के रूप में दर्ज हुई है।

Exit mobile version