Bhopal :- कमलनाथ – सिंधिया विवाद पर पी सी शर्मा का बड़ा बयान, कहा कांग्रेस में है "All is Well"

- पी सी शर्मा ने कहा कांग्रेस में है आल इज़ वेल
- विवाद का चल रहा माहौल
- इमरती देवी ने कहा सिंधिया ने भावुक होकर बोली ऐसी बात
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- इन दिनों कांग्रेस(Congress) के दिग्गज नेताओं के बीच विवाद का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच इन दिनों काफी बयानबाजी चल रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) ने लोगों का साथ देने के लिए सड़क पर उतरने तक की बात कह दी। वहीं कमलनाथ (Kamalnath) ने सिंधिया की बातों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें सड़क पर उतरना है तो वह उतर जाएँ।
इसी बीच जनसम्पर्क मंत्री(P.C.Sharma) ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस में आल इज़ वेल है। सिंधिया एक ऐसे नेता हैं जो हमेशा मैदान में डटकर खड़े रहते हैं वह मैदान छोड़ने वालों में से नहीं हैं। प्रदेश की राजनीति में उनकी अलग भूमिका है। और वह निश्चित समय पर मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने अतिथिविद्वानों को लेकर सड़क पर उतरने की जो बात कही वह पहले भी बताया जा चुका है कि प्रक्रिया कैबिनेट में चल रही है।
वहीं महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi)ने खजुराहो में कहा कि सड़क पर उतरने की ज़रुरत किसी को नहीं है,सिंधिया ने भावुक होकर ऐसी बात बोल दी है।वह कमलनाथ के खिलाफ नहीं है।




