सभी खबरें

भोपाल : 1 फरवरी को CM ने अपने निवास पर बुलाई विधायकों की बड़ी बैठक, इस पर होगी चर्चा

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 1 फरवरी 2022 को शाम 7 बजे अपने निवास पर विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में आम बजट 2022-23 को लेकर चर्चा की जाएगी। 

इस बैठक में आगामी बजट के लिए विधायकों से सुझाव मांगे जाएंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, ताकी भविष्य में विधायकों को सरकार के प्रति कोई नाराजगी ना हो और सरकार को भी विधायकों का सपोर्ट मिलता रहे। 

बताया जा रहा है कि विधायकों को 15 करोड़ तक के बजट तक के लिए 5 अलग-अलग DPR बनाने को कहा गया है। इसके अलावा सीएम शिवराज ने विधायकों से उनके क्षेत्र की जानकारी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने को कहा है। 

गौरतलब है कि 1 फरवरी 2022 को केन्द्रीय बजट पेश होने वाला है, इसके पहले मध्य प्रदेश में भी आम बजट 2022-23 को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी को देखते हुए सीएम ने भी 1 फरवरी को बड़ी बैठक बुलाई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button