Bhopal में Black Fungus के मरीज़ों की संख्या पहुंची 80, इनमें से 22 मरीज़ों को एक आंख से दिखना हुआ बंद

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ब्लैक फंगस नई मुसीबत बनता जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों में ही राजधानी भोपाल में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 80 पहुंच चुकी हैं। हमीदिया अस्पताल में 30, चिरायु अस्पताल में 10, बंसल अस्पताल में 17 के साथ अलग-अलग अस्पतालों में कई मरीजों का इलाज चल रहा हैं। इनमें से 22 मरीजों को एक आंख से दिखना बंद हो गया हैं।
ज़्यादा दिक्कत की बात ये है की कोरोना से ब्लैक फंगस का इलाज ज्यादा महंगा हैं। सरकार ने निशुल्क इलाज की व्यवस्था जरूर की है, लेकिन दवाओं का टोटा होने की वजह से मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा। यही कारण है कि मरीज प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख कर रहे हैं।
यदि ब्लैक फंगस की यही रफ्तार रही तो आने वाले समय में इसे संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि भोपाल स्मार्ट सिटी में बनाए गए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 1075 हैं। जहां शनिवार को हेल्पलाइन में 2394 कॉल आए। इनमें से 200 कॉल ब्लैक फंगस से संबंधित थीं। रोज आ रही ये शिकायतें बता रही हैं कि ब्लैक फंगस लोगों को किस तरह अपनी चपेट में ले रहा हैं।
बताया जा रहा है कोरोना से पीड़ित होने के बाद स्टारायेड के ओवरडोज के कारण भी यह संक्रमण अटैक करता हैं। कोरोना का इलाज करा चुके मरीज़ों में खासतौर से जिन्हें ऑक्सीजन का सपोर्ट लेना पड़ा या स्टेरॉयड की ओवरडोज हुई उनमें ये फंगस पनप रही हैं। फंगस आंख, नाक, कान या ब्रेन में भी हो सकती हैं।
इधर, ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर हैं। सरकार ने बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।




