ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

भोपाल : अब EOW ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर कसा शिकंजा, छापेमार कार्रवाई जारी

भोपाल : जबलपुर के बाद अब राजधानी भोपाल से बड़ी ख़बर सामने आ रहीं है जहां बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर तड़के सुबह EOW का छापा पड़ा है।

बताया जा रहा है कि EOW के अधिकारियों ने जैसे ही क्लर्क घर पर दबिश दी। शासकीय कर्मचारी ने कुछ ऐसा पदार्थ पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि सुबह लगभग 5:00 से 6:00 के बीच ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापारी नगर बैरागढ़ में रहने वाले शासकीय कर्मचारी के घर पर दबिश दी। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बता दे कि आज मध्यप्रदेश में एक साथ कई इलाकों में ईओडब्ल्यू (Bhopal EOW) द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर-सागर में जूनियर इंजीनियर के घर छापेमारी कार्रवाई के साथ ही अब राजधानी भोपाल में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button