सभी खबरें

भोपाल: वन विहार नेशनल पार्क में सितंबर से नाइट सफारी हो सकती है अनलॉक 

मार्च में वन विहार में नाइट सफारी की शुरुआत हुई थी, लेकिन अप्रैल में कोरोना कर्फ्यू के चलते वन विहार बंद करना पड़ा, जिसकी वजह से नाईट सफारी भी बंद कर दी गयी थी , जून में कुछ हद्द तक चीजें अनलॉक की गयीं लेकिन नाईट सफारी को नहीं अनलॉक  किया गया | 

लेकिन  वन विहार में अब नाईट सफारी  को अनलॉक किया जा सकता है , भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में सितंबर से नाइट सफारी फिर शुरू हो सकती है। टूरिस्ट की बढ़ती भीड़ के चलते वन विहार प्रबंधन निर्णय ले सकता है। वर्तमान में शुक्रवार को छोड़ सभी दिन वन विहार खुल रहा है और बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। 15 अगस्त को रिकॉर्ड 7603 टूरिस्ट पहुंचे थे। यह संख्या संडे की अब तक की सबसे अधिक है। इसके चलते ही एक बार फिर से नाइट सफारी को लेकर भी चर्चा की जाने लगी है। वन विहार प्रबंधन जल्द फैसला ले सकता है। 
4 मार्च को वन मंत्री विजय शाह ने वन विहार में नाइट सफारी का शुभारंभ किया था। इधर, अप्रैल की शुरुआत में ही राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेज हो गया और 12 अप्रैल को नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। इसके चलते वन विहार लॉक हो गया था, जो 66 दिन के बाद 17 जून को अनलॉक हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button