सभी खबरें

MP:-"शिव राज" के "राज" में मंत्री कम हैं तो क्या हुआ, समाज के हर वर्ग में होगा प्रतिनिधित्व!

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 आज शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. जिसमें पांच नेताओं ने मंत्री पद ग्रहण किया.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिलहाल नए मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे हैं. पांचों मंत्रियों को अलग-अलग संभाग में Corona के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है.

 साथ ही साथ सीएम शिवराज(Shivraj Singh Chauhan) ने यह भी कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए हमने मंत्रिमंडल छोटा रखने का फैसला लिया है.

 लॉक डाउन समाप्त होने पर सब के विचार विमर्श से इसका विस्तार किया जाएगा.

 मंत्रिमंडल छोटा है लेकिन संतुलित है समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा.

 वह लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल पर विपक्ष के नेता तंज कसते नजर आ रहे हैं. पूर्व मंत्री जीतू पटवारी(Jitu Patwari) ने कहा कि शिवराज का मंत्रिमंडल मध्यप्रदेश के दुर्भाग्य की शुरुआत है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button