सभी खबरें

भोपाल : मिला Corona का नया वेरिएंट Delta Plus! स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उड़ी नींद…मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में अभी कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम ही हुआ था की अब प्रदेश में कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा प्लस की एंट्री हो गई हैं। 

बताया जा रहा है कि गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) से इस महीने 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक सैंपल में वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने की खबर सामने आई हैं। राजधानी भोपाल के बाड़खेड़ा पठानी में 65 साल की एक महिला में ये नया वेरिएंट मिला हैं। 

डेल्टा प्लस के मध्य प्रदेश राज्य में एंट्री की खबर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नींद उड़ी हुई हैं। हालांकि नए वेरिएंट के मिलने की पुष्टि अब तक अधिकारियों द्वारा नहीं की गई हैं।

वहीं, इस मामले में अभी भोपाल के सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी का कहना है कि अभी तक उन्होंने रिपोर्ट देखी नहीं है, इसलिए इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कहा जा सकता।

इधर, वैज्ञानिकों का मानना है कि Delta Plus ज्यादा संक्रामक और घातक हैं। अभी इस पर जांच की जा रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वेरिएंट से संक्रमण का फैलाव बहुत तेजी से होता है वही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी से भी इस वेरिएंट पर कोई असर नहीं होता। 

इसके अलावा उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि वैक्सीन का भी असर मुमकिन है कि इस वेरिएंट पर बहुत कम ही हो। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button