मध्यप्रदेश/ माफिया बने राजधानी के विकास में रोड़ा, फिर भी प्रशासन क्यों है चुप ?

 

भोपाल: नगर निगम द्वारा शहर को दी जाने वाली सुविधाओं के बीच यहां के माफिया रोड़ा बने हुए हैं। लगभग 10 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां नगर निगम अपनी सुविधाएं जनता को नहीं दे पा रहा है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी होते हुए भी, वो कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं इसका असर यह हो रहा है कि योजनाओं पर राशि तो खर्च हो रही है पर इसका लाभ वहां के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार और नगर निगम द्वारा सुविधाएं विकसित करने में जो राशि खर्च की जाती है उसका बड़ा हिस्सा माफियाओं के जेब में जाता है इससे नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हैं सूत्रों के अनुसार अगर नगर निगम इन माफियाओं पर कार्रवाई करे तो 70% परेशानियां दूर हो सकती हैं।

शहर के वो क्षेत्र जहां माफियाओं का जाल बिछा हुआ है-
गुमठियां
झुग्गी
पार्किंग
कब्जे
निर्माण
फर्जी कर्मचारी
लकड़ी फर्नीचर
तहबाजारी
नालों पर कब्ज़ा
खान-पान

Exit mobile version