सभी खबरें

कांग्रेस ने मुझे यातनाएं दी उसका दंश आज भी झेल रही हूँ : सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल से गौतम कुमार की रिपोर्ट 

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस द्वारा लगाये इल्जामों पर आज चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आज अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से बताया है कि वे अभी बीमार चल रही हैं और यह सब कांग्रेस का किया धरा है। कांग्रेस्सियों ने इनपर जुल्म किये हैं आज भी साध्वी उनका दंषा झेल रही है। 

उन्होंने विधायक रामेश्वर शर्मा के एक ट्वीट को कोट करके लिखा कि, “मैं अस्वस्थ हूं। कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश मै आज भी झेल रही हूं कांग्रेस के मेरे बारे में असंवेदनशील बयान उनकी निम्न मानसिकता का परिचायक है कांग्रेश हमेशा से महिलाओं का सन्यासियों का और राष्ट्र भक्तों का अपमान करती रही है।हमारे मा.विधायक रामेश्वर जी का कांग्रेस को सटीक जवाब।”

मैं अस्वस्थ हूं। कांग्रेश की प्रताड़नाओं का दंश मै आज भी झेल रही हूं कांग्रेस के मेरे बारे में असंवेदनशील बयान उनकी निम्न मानसिकता का परिचायक है कांग्रेश हमेशा से महिलाओं का सन्यासियों का और राष्ट्र भक्तों का अपमान करती रही है।हमारे मा.विधायक रामेश्वर जी का कांग्रेसको सटीक जवाब। https://t.co/rJvMH0F6EJ

— Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) May 15, 2020

“>http://

कांग्रेस ने रखा था 5 हज़ार का इनाम 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना (State Congress Spokesperson Ravi Saxena) ने हमला बोलते हुए उनको ढूढने पर ईनाम देने की घोषणा ही कर दी हैं।

रवि सक्सेना ने कहा कि भोपालवासी अपने सबसे गंभीर संकट काल से गुजर रहे हैं ऐसे समय भोपाल की सांसद का गायब हो जाना अपने दायित्वों से भागने का जहां दुष्कर्म हैं। वहीं संविधान की जो शपथ ली है उसका भी पूर्णतः हनन हैं! रवि सक्सेना ने कहा सुश्री प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को मेरी और से 5000 रुपयों (5000 Thousand) का ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button