सभी खबरें

बॉस्केट बॉल खेलने और ढोल की थाप पर नृत्य करने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा का घर पर हुआ वैक्सीनेशन, आखिर क्यों? उठे सवाल

मध्यप्रदेश/भोपाल : अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद और भाजपा की दिग्गज नेत्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने वैक्सीनेशन को लेकर अब विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। बुधवार को मेडिकल की टीम ने उनके सरकारी घर पर पहुंचकर प्रज्ञा ठाकुर को कोरोना वैक्सीन (Vaccine) का पहला डोज लगाया। जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गई। 

दरअसल लंबे समय तक अपनी अस्वस्थता की बात कहने वाली भोपाल सांसद बीते कुछ दिनों से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में हैं। कहा जाता था कि वो खड़ी नहीं हो सकतीं। उन्हें कैंसर हैं। वो सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्हील चेयर या किसी के सहारे आती-जाती दिखती थीं। लेकिन हाल ही में साध्वी का बॉस्केट बॉल खेलते हुए इसके अलावा अपने निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाया था। अब प्रदेश कांग्रेस ने वैक्सीनेशन को लेकर सवाल उठाया हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा के वैक्सीनेशन पर तंज कसा हैं। सलूजा ने कहा कुछ दिन पहले बॉस्केट बॉल खेलने वाली और ढोल की थाप पर नृत्य करने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने घर पर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज लगवाया हैं। मोदी से लेकर शिवराज और दूसरे भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में सांसद का निवास पर वैक्सीनेशन किस आधार पर हुआ उसका जवाब मिलना चाहिए। 

इतना ही नहीं सवाल यह भी है कि यदि भोपाल सांसद पूरी तरीके से स्वस्थ है तो क्या वह दूसरे नेताओं की तरह अस्पताल में जाकर वैक्सीनेशन लेकर दूसरों के लिए उदाहरण नहीं बन सकती हैं?

गौरतलब है कि व्हीलचेयर पर दिखाई देने वाली भोपाल सांसद बीते दिनों बॉस्केटबॉल खेलती नज़र आई। ये आश्चर्यचकित करने वाला दृश्य था। उसके बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक और वीडियो वायरल हुआ, उसमें भोपाल सांसद अपने निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में डांस करती हुई नजर आई। भोपाल सांसद ने गरीब लड़कियों के शादी के कार्यक्रम में ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया था। जिसका वीडियो भी तेज़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button