Bhopal :- मंत्री गोविन्द सिंह ने की तीर्थ दर्शन योजना को बंद करने की मांग, श्रद्धालुओं के श्रद्धा भाव पर उठाए सवाल

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :मंत्री गोविन्द सिंह(Govind Singh)  ने प्रदेश में चलाई जा रही तीर्थ दर्शन योजना पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस योजना में फालतू का व्यय होता है। साथ ही साथ श्रद्धालुओं के श्रद्धाभाव पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोग दर्शन से ज़्यादा घूमने जाते हैं। इस योजना को बंद करने की आवश्यकता है साथ ही साथ यह भी कहा कि इस योजना में जो भी राशि खर्च की जाती है उस राशि को फालतू बर्बाद न करते हुए बच्चों की पढाई पर खर्च किया जाए।
गोविन्द सिंह ने लोगों को सलाह दी कि मेहनत कर के खुद के पैसे से भगवान के दर पर जाएंगे तो भगवान की कृपा निरंतर बनी रहेगी।
मंत्री ने बयान में कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूँ कि यह तीर्थ दर्शन योजना बंद हो जाए और बच्चो को आर्थिक रूप से पढाई की स्थिति की सुधार हेतु उस राशि को उपयोग किया जाए।

वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा यह योजना चलाई गयी थी जिसमे वृद्ध लोगों को तीर्थ दर्शन कराया जाता था। पर यह कांग्रेस सरकार अपना खजाना भरने के लिए सभी योजनाओं को धीरे धीरे बंद करने की कोशिश कर रही है।
एक तरफ यह कांग्रेस के नेता ऐसी बयानबाज़ी करते हैं तो दूसरी तरफ अगर उनकी तनख्वाह में 1 फीसदी कटौती हो जाए तो वह उनसे बर्दास्त नहीं होता। पर वृद्धों के लिए चली जा रही योजना को बंद करने में लगे हुए हैं।

अब यह देखना होगा कि क्या मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर विचार किया जाएगा या नहीं ?

 

Exit mobile version