सभी खबरें

Bhopal :- JP अस्पताल के मेडिकल अफसर कर रहे थे निजी अस्पताल में प्रैक्टिस, सीएमएचओ ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- जेपी हॉस्पिटल (JP Hospital )के मेडिकल ऑफिसर ड्यूटी छोड़ निजी अस्पताल में कर रहे थे प्रैक्टिस। मंगलवार को सीएमएच टीम के साथ दीपशिखा हॉस्पिटल पहुंचे वहां पहुंच कर सरकारी मेडिकल ऑफिसर और उनकी पत्नी को प्रैक्टिस करते देख वह अवाक रह गए ! बता दे कि सीएमएचओ टीम दोपहर करीब 12:00 बजे निजी अस्पताल पहुंची वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि जो ऑफिसर जेपी अस्पताल में पदस्थ हैं वह ऑफिसर डॉक्टर संदीप गुप्ता(Sandeep Gupta और और मंडीदीप सिविल अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर व उनकी पत्नी डॉ शिखा गुप्ता प्रैक्टिस कर रहे थे सीएमएचओ अधिकारी ने उनसे पूछा कि इस वक्त आप यहां पर क्या कर रहे हैं आपको तो जेपी अस्पताल में होना चाहिए था तो उन्होंने नाइट ड्यूटी ऑफ होने की बात कही उनके इस जवाब पर सीएमएचओ टीम ने जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन से जानकारी मांगी है ! यह खुलासा अचानक हुआ डॉक्टर संदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ शिखा गुप्ता को इसका अंदाजा भी नहीं था दरअसल दीपशिखा हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन लगवाने की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन को स्वीकार करते हुए सीएमएचओ डॉ संदीप डहेरिया दोपहर करीब 12:00 बजे स्थल निरीक्षण करने हॉस्पिटल पहुंचे थे उसके इसके बाद उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर संदीप गुप्ता व उनकी पत्नी डॉ शिखा गुप्ता को देख लिया ! सीएमएचओ और डॉक्टर गुप्ता आपस में नॉर्मल बात कर रहे थे तभी डॉक्टर गुप्ता ने सीएमएचओ को बताया कि वह जेपी अस्पताल में पदस्थ है जिस पर सीएमएचओ ने सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा  आप इस समय यहां पर क्यों हैं ?

डॉ गुप्ता के नाइट ड्यूटी के संबंध में पूछताछ हुई तो पता चला कि डॉक्टर गुप्ता की नाईट ड्यूटी मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को रहेगी!

 साथ ही साथ सीएमएचओ टीम ने दीपशिखा अस्पताल में अचानक चेकिंग शुरू कर दी  तो नियमों को ताक पर रखकर एक्सरे मशीन का संचालन होते हुए मिला।

 बताते चलें कि सीएमएचओ ने डॉक्टर संदीप के सारे रिकॉर्ड जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अल्का परगनिया से मांगा है रिकॉर्ड मिलने पर मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा डॉ शिखा गुप्ता के ड्यूटी से गायब होने के संबंध में रायसेन सीएमएचओ को सूचित भी किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button