भोपाल महापौर : भाजपा से कृष्णा गौर नहीं होंगी उम्मीदवार, दिया ये बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस-भाजपा की तरफ से कई नामों की चर्चा ज़ोरों पर हैं। खास तौर पर राजधानी भोपाल से महापौर के लिए दोनों दलों से कई नाम सामने आए हैं।

बता दे कि भोपाल में OBC वर्ग की महिला ही अगली महापौर होंगी। ऐसे में भाजपा की तरफ से महापौर पद के लिए वर्तमान में गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर का नाम तय माना जा रहा था।

लेकिन इसी बीच विधायक कृष्णा गौर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी से इनकार किया है। कृष्णा गौर ने कहा है वह पहले महापौर रह चुकी हैं और अब विधायक हैं। अब वो आगे बढ़ेंगी। पार्टी खुली आंख से उम्मीदवारों को देख रही हैं, योग्य उम्मीदवार को महापौर पद के लिए टिकट दिया जाएगा। स्थानीय निकाय के चुनाव में पार्टी पूरे दम और बल के साथ उतरेगी और बेहतर नतीजे देगी।

अब माना जा रहा है कि पार्टी भोपाल से कोई नया चेहरा उतारेगी।

बता दे कि कृष्णा गौर के बाद अगर किसी का नाम सामने आया है तो वो मालती राय है, राय पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा इस दावेदारी में राजो मालवीय का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। वो भी महापौर का एकचेहरा बन सकती हैं। हालांकि, मालवीय पूर्व महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन वो यह चुनाव हार गई थीं।

इधर, कांग्रेस भोपाल से पूर्व महापौर विभा पटेल को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बना सकती है। वर्तमान में वो महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Exit mobile version