सभी खबरें

 मंडीदीप में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की मिट्टी धंसने से हुआ हादसा 

मंडीदीप : अभी हाल ही में भोपाल रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज स्लैब के गिरने  से 9 व्यक्ति घायल हो गए थे। जिसके बाद भी रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं है। क्योंकि मंडीदीप में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है। जहां निर्माणधीन रेलवे अंडर ब्रिज की साइट पर करीब 8 फीट गहराई में मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। हालांकि उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि सीमा इंटरप्राइजेज द्वारा ब्रिज के लिए कॉटन वाल उठाने का काम जारी है।  जिसके लिए 2 मीटर गहरी खुदाई हो रही थी शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे तब हादसा हो गया जब राजू उसकी पत्नी भूरी और खेमा अंडर ब्रिज के पास मिट्टी खोदने का कार्य कर रहे थे। हादसा होते ही पास में काम कर रहे मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला। इस बीच एंबुलेंस 108 के ना आने से घायलों को निजी वाहनों से हमीदिया अस्पताल भेजा गया।खेमा को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
हादसे के बारे में बात करते हुए अजीम खान ने कहा की यह कोई बड़ा हादसा नहीं है। एक मजदूर फिसल कर गिर गया था। उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गयी है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button