1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दो भोपालियों ने रोड में "पीक थूकी" तो महापौर ने वहीं दे दी सज़ा

भोपाल: स्वच्छता की दौड़ में भोपाल को नंबर 1 बनाने के लिए महापौर आलोक शर्मा और नगर निगम के अफसर खुद शहर को साफ करने निकल पड़े हैं, उनके साथ नगर निगम का सफाई स्टाफ भी चल रहा है।

भोपाल: स्वच्छता की दौड़ में भोपाल को नंबर 1 बनाने के लिए महापौर आलोक शर्मा और नगर निगम के अफसर खुद शहर को साफ करने निकल पड़े हैं, उनके साथ नगर निगम का सफाई स्टाफ भी चल रहा है।  महापौर आज शहर की सफाई कर ही रहे थे कि उसी दौरान दो राहगीर पान की पीक थूकते हुए आगे निकल गए।  महापौर ने तुरंत दोनों को बुलाया और वहीँ सजा के तौर पर दोनों से साफ़ करवाया। 

महापौर आलोक शर्मा और नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर ने ब़डा तालाब के किनारे बने राजाभोज सेतु पर सफाई की। गौर करने वाली बात ये है की जहाँ ज्यादा सफाई रहती है वहीँ ये नेता सफाई अभियान चलाते हैं। राजा भोज सेतु पहले से ही साफ़-सुथरी है और साफ़ होने के बाद महापौर क्या साफ़ करने गए थे। 
बहरहाल वहां से दो राहगीर गुजरते हुए पान की पीक थूँक दी, जिसे महापौर देखते ही दोनों को बुलाया और वहीँ पर उनसे साफ़ करवाया और स्वक्छ्ता का महत्व बताया।  आलोक शर्मा ने ये भी कहा हमें अपने शहर को सुंदर और सबसे स्वच्छ बनाना है। पिछले साल भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी था।  इस बार इसे सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।