राज्यों से
भोपाल शराब दुकान का विरोध : पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दिया धरना, निकाली रैली

भोपाल : अप्रैल में शराब दुकानों के नए सिरे से टेंडर हुए थे। इस दौरान शहर में 10 से अधिक शराब दुकानों का विरोध भी हुआ था। इतना ही नहीं खुद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने प्रदेश में शराबबंदी के खिलाफ आवाज़ उठाई थी, यहां तक कि एक दुकान में घुसकर पत्थर मारा था।
वहीं, शनिवार को एक बार फिर शराब की दुकान को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, रविशंकर शुक्ल मार्केट पांच नंबर शिवाजी नगर रहवासी इलाके में शराब दुकान खोली गई है। जिसका जमकर विरोध हो रहा है। पूर्व में ये शराब दुकान मार्केट में थी, जो 1 अप्रैल से रहवासी इलाके में शिफ्ट कर दी गई है। इसका रहवासी समेत कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं।
बता दे कि इसी के विरोध में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। खुद पीसी शर्मा धरने पर बैठे गए। उन्होंने ठेके का जमकर विरोध किया। पूर्व पार्षद योगेंद्रसिंह गुड्डू चौहान, अमित शर्मा समेत अन्य कांग्रेसियों ने रैली भी निकाली। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में महिला-बुजुर्ग और बच्चे भी मौजूद थे।
इधर, प्रदर्शन के बाद हबीबगंज थाना टीआई भानसिंह प्रजापति को ज्ञापन भी सौंपा गया।




