सभी खबरें

भोपाल : जूनियर डॉक्टर्स ने दी "शिव राज" सरकार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी, कहा वादे पुरे करे CM

मध्यप्रदेश/भोपाल – राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले सबसे बड़े हमीदिया हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर (JUDA) ने शिवराज सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी हैं। दरअसल, जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि बीते एक साल में उन्होंने लगातार कोविड मरीजों का इलाज किया है जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हुई हैं। बावजूद इसके उन्हें न तो फीस माफी और न ही सरकार के किसी वायदे का फायदा मिला हैं। जूडा ने कहा अगर उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती है तो 5 से वो क्रमिक हड़ताल पर चले जाएंगे। 

क्या हैं जूडा की मांगें ?

जूनियर डॉक्टर्स ने सरकार के सामने पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। यह आरोप लगाया है कि इनमें से कुछ मांग तो ऐसी हैं जिनका वायदा खुद मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहींं किया गया हैं। 

ये है वो 5 प्रमुख मांगें 

  • कोरोना के दौरान प्रति महीने 10 हज़ार रुपये मानदेय देने का वायदा पूरा किया जाए। 
  • कोरोना काल में सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाए जिसका फायदा सरकारी भर्ती में मिले। 
  • हमीदिया में केवल गंभीर कोविड पेशेंट ही भर्ती किये जाएं। 
  • जूनियर डॉक्टर्स को ग्रामीण सेवा के बंधन से मुक्त किया जाए। 
  • सरकार की ओर से 6% सालाना  मानदेय बढ़ाने का वायदा पूरा किया जाए। 

बताया जा रहा है कि पहले सामान्य हड़ताल होगी और फिर भी अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो फिर हड़ताल में इमरजेंसी सेवाओं को भी शामिल कर लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो फिर भोपाल में कोरोना मरीजों के इलाज का संकट खड़ा हो सकता हैं। 

गौरतलब है कि हमीदिया अस्पताल, गांधी मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाला राजधानी भोपाल का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हैं। यहां सामान्य मरीजों के साथ साथ कोविड मरीजों का भी इलाज किया जा रहा हैं। जूनियर डॉक्टर्स यहां पढ़ाई के साथ साथ इलाज की व्यवस्था भी देखते हैं। लेकिन अब इन जूनियर डॉक्टर्स ने सरकार से खफा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। ऐसे में कोरोना (Corona) संकट के बीच आम लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button