जेपी हॉस्पिटल में घोर लापरवाही : 24 घंटे तक कोविड वॉर्ड के बाथरूम में पड़ा रहा होमगार्ड जवान का शव, फैली सनसनी

मध्यप्रदेश/भोपाल – भोपाल के ज़िला अस्पताल जेपी हॉस्पिटल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां आबकारी विभाग में पदस्थ होमगार्ड जवान पुष्पराज गौतम को कोविड वैक्सीन लगने के बाद इसे यहां भर्ती कराया गया था। दरअसल, कोविड वैक्सीन लगने के बाद पुष्पराज गौतम की तबियत बिगड़ गई थी।पेट फूलने और दर्द होने पर परिवार ने उन्हें शनिवार को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन रविवार रात 8 बजे के बाद परिवार से उनका संपर्क नहीं हो पाया।वो अचानक लापता हो गए।
दिनभर खोजने के बाद पिता ने सोमवार शाम हबीबगंज थाने में पुष्पराज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अब 24 घंटे बाद मंगलवार शाम बाथरूम में उनकी लाश मिली। हालांकि, मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो सका हैं। लेकिन ये मामला सामने आने के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई हैं। बता दे कि पुष्पराज के परिवार वाले लगातार दावा कर रहे थे कि उनका बेटा अस्पताल से बाहर नहीं गया हैं। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में ढूंढ़ने की कोशिश नहीं की।
इधर, मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बना दी गई हैं। साथ ही स्टाफ नर्स सहित तीन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया हैं। बताया जा रहा है कि लापरवाही करने पर सिस्टर इंचार्ज शामली वर्गीस, स्टाफ नर्स शीला श्रीवास्तव और मेट्रन सरोज मीना श्रीवास पर कार्रवाई की गई हैं। जबकि, इस मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बना दी गई हैं। इसमें डॉक्टर वी के दुबे, एम एस खान और डॉ यूडी सक्सेना को शामिल किया गया हैं।




