सभी खबरें

Bhopal JK Hospital : दवाओं की कालाबाजारी करने वालों का कनेक्शन नेताओं से जुड़ा, ये है आरोपी

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की चोरी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। मामला भोपाल के जेके अस्पताल से सामने आया है जहां कोविड केयर सेंटर के कर्मचारी और मैनेजर रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी कर बाहर बेच रहे थे। पुलिस ने इस मामले में जेके अस्पताल के आईटी विभाग के मैनेजर आकाश दुबे सहित चार आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत केस दर्ज किया हैं।

इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने एमपी नगर में इंदौर सीट कवर नाम से दुकान चलाने वाले दिलप्रीत उर्फ नानू सलूजा, उसके भाई अंकित सलूजा एवं ग्रीन मेडोज कॉलोनी में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक आकर्ष सक्सेना को 5 इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। इनको मैनेजर आकाश ने अस्पताल से रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी कर 16 हजार रुपए में बेचे थे।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद से प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई हैं। दरअसल, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के कनेक्शन नेताओं से जुड़े हैं। जिसके बाद से प्रदेश में सियासी उठापटक तेज़ हो गई हैं। 

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कलाबाजारी करते पकड़ाए एक आरोपी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ फोटो शेयर किया। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि जबलपुर “नर पिशाच” के बाद एक और “नर पिशाच” आकाश दुबे को पहचानते हैं ना? देखते हैं आप क्या कार्रवाई करते हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि क्या अंकित सलूजा और दिलप्रीत सलूजा पुत्र गुरबचन सिंह भी भाजपा से ही जुड़े है‌ं? भोपाल में दोनों “नर पिशाच” इंजेक्शन की कालाबाजारी में पकड़े गए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button