भोपाल-इंदौर में ब्लैक फंगस के सबसे ज़्यादा मरीज़, पूरे प्रदेश में अभी चल रहा है 1 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों का इलाज

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर में भले ही कोरोना के मामले कम हो गए हो लेकिन यहां ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बना हुआ हैं। यहां लगातार ब्लैक फंगस के मरीज़ों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इंदौर में 654 और भोपाल में 462 मरीज़ मिले हैं। जबकि पूरे प्रदेश में पिछले 10 दिनों में ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़े है, बीते 10 दिनों में ब्लैक फंगस के करीब 477 नए मरीज मिले। अब तक इस बीमारी से  87 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

बता दे कि भोपाल में ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा हैं। प्रदेश में 31 मई से 9 जून तक 87 मौतें हुई, इन में से 47 मरीज भोपाल के थे। 

गौरतलब है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस से अब तक कुल 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस बीमारी ने प्रदेश में 1719 लोगों को अपनी चपेट में लिया था। इनमें से 1000 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा हैं। 

Exit mobile version