
मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में लगातार नेताओं, मंत्रियों के निजी सचिव बताकर अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब और और मामला राजधानी भोपाल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पीए बनकर धमकाने का मामला से सामने आया है, यहां नगर निगम के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सुमनधर शर्मा के सोशल मीडिया पर दो ऑडियो वायरल हुए हैं।
गोवर्धन परियोजना शाखा में पदस्थ शर्मा के 4.11 और 5.23 मिनट के दो ऑडियो सामने आए हैं। इसमें वह कर्मचारी अमीन अवध मकोरिया से अभद्र व्यवहार और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। शर्मा ने मकोरिया से दो बार कुल 9.34 मिनट बात की। इस दौरान कई बार धमकियां दी। उसने कहा कि मैं गृहमंत्री का PA हूं। CM का पर्सनल सेक्रेटरी भी रहा हूं। मेरे घर जांच करने आया कैसे? क्या जांच करेगा। तू मेरे घर में आया कैसे। दोबारा दिखा तो तीन लात मारूंगा। कल ही तुझे सस्पेंड करा दूंगा।
बताया जा रहा है कि अमीन की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कमिश्नर के आदेश पर ऐसे कर्मचारियों के मकानों की जांच करने गए थे, जो खुद के मकान होते हुए भी सरकारी क्वार्टर में रह रहे हैं। इसी बात पर गुस्साए शर्मा ने मकोरिया को धमकाया था। इस पर अमीन मकोरिया ने कहा कि मुझे कमिश्नर ने 48 मकानों की जांच करने के लिए भेजा था इसलिए आया। ऑडियो में मकोरिया ने कई बार शालीनता से बात करने को कहा, लेकिन शर्मा पूरे समय धमकाता रहा।
कहा जा रहा है कि यह ऑडियो करीब एक महीने पुराने हैं। वहीं, ऑडियो सामने आने के बाद नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने शर्मा को सस्पेंड कर दिया हैं।