Bhopal :- सरकार कर रही प्रदेश को फ़ास्ट फ़ूड बेस सप्लायर बनाने की तैयारी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- फ़ास्ट फ़ूड(Fast Food) की बढ़ती मांग और लोगों के पसंद को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि कमलनाथ (Kamalnath) सरकार प्रदेश को फ़ास्ट फ़ूड बेस सप्लायर बनाने की तैयारी में जुट गई है।
ऑब्जरवेशन से पता चला कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लोग फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते हैं। जिसमे मैगी, चाउमीन, मंचूरियन को प्रथम वरीयता दी गयी है।


फ़ास्ट फ़ूड में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के उत्पादन पर सरकार का ख़ास फोकस रहेगा। जिसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में कल फसलों का सिलेक्शन किया गया है।

बाहर से सब्ज़ी मँगाने की जगह कमलनाथ ने यह तय किया है कि फ़ास्ट फ़ूड में उपयोग होने वाली सब्जियों का उत्पादन इतना बढ़ा दिया जाए जिससे कमी न आए।

 

 

Exit mobile version