सभी खबरें

भोपाल : नशे में हैवानियत, पति ने पत्नी की बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काटा, हमीदिया में कराया गया भर्ती 

मध्यप्रदेश/भोपाल – राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र से चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर सवाल उठाते हुए एक शराबी पति ने पत्नी के साथ राक्षसाें जैसी हरकत कर दी। उसने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया।  ताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस काॅलाेनी में हुई। 

निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चाैहान के मुताबिक मंगलवार की रात प्रीतम सिंह सिसाेदिया शराब के नशे में धुत था। उसने पत्नी संगीता के चरित्र पर सवाल उठाए ताे विवाद बढ़ गया। प्रीतम ने गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी। हमले के बाद संगीता बदहवास सी बैठी रह गई।

वहीं, जब पड़ाेसियाें ने चीख-पुकार सुनी ताे पुलिस काे सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लिए खड़ा था। बोल रहा था कि पुलिस पकड़ने आई तो उन पर भी हमला करूंगा। चार्ली टीम के सिपाही शैलेंद्र ने प्रीतम को बातों में उलझाया। सिपाही राहुल सिकरवार ने सीढ़ियों से कमरे में पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने प्रीतम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैं। 

क्यों हुआ विवाद 

हाेशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसाेदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता हैं। प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती हैं। संगीता घर आने पर वह अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर पति एतराज करता था। जिसको लेकर ये विवाद भी हुआ। 

डॉक्टरों को सौंपी कटी हुई हथेली और पंजे

इधर, गंभीर रूप से घायल पत्नी काे हमीदिया में भर्ती कराया गया हैं। संगीता की कटी हुई हथेली और पंजे को हमीदिया ले जाकर डॉक्टरों को सौंपा। इसके बाद देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button