Bhopal :- हमीदिया में चल रहा फर्ज़ीवाड़े का गन्दा खेल, डॉक्टर लिख रहे एक एमआरआई पर किया जा रहा दो एमआरआई

 

 

 

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- बिल बढ़ाने के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में विगत सालों से बहुत ही गन्दा खेल खेला जा रहा है। अस्पताल में आए मरीजों से ज़बरदस्ती जांच करा के पैसे वसूलने का कार्यक्रम काफी दिनों से चला आ रहा है। अस्पताल में पैसे इक्कठा करने के लिए बिना ज़रुरत के मरीजों की एमआरआई(MRI) की गई। साथ ही साथ बिना प्रॉपर वेरिफिकेशन के बिलिंग भी की गई।
गंदे खेल की जानकारी जब अस्पताल के डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने प्रशासन से शिकायत भी की। मामला उजागर होने पर कमेटी ने जाँच भी की पर उसकी रिपोर्ट भी अब नदारद है।
साथ ही साथ जिन डॉक्टरों ने फर्ज़ीवाड़े की शिकायत की उन्हें नौकरी भी छोड़ना पड़ा।
अस्पताल में ज़बरदस्ती मरीजों की बिना ज़रुरत के उनका एमआरआई जाँच कराया गया। डेढ़ साल में एमआरआई के लिए के लिए 4.5 करोड़ रूपए की बिलिंग हुई थी।

बेवजह न जाने कितनी एमआरआई (MRI) की गई। डॉक्टरों ने एमआरआई में हेड (सिर ) लिखा तो कर्मचारियों ने एमआरआई नेक (गर्दन ) भी कर दी। इस तरह से फर्जीवाड़ा काफी दिनों से चल रहा है।

बिना एडमिट कर दी जाँच :-

एमआरआई के लिए मरीजों का एडमिट होना आवश्यक है पर हमीदिया में मरीजों को बिना एडमिट किये ही एमआरआई कर दी गई। बाहरी मरीजों को एमआरआई करने ओपीडी पर्ची पर ही भर्ती की सील लगाकर जाँच के लिए भेजा जाता था ताकि बिल्लिन में कोई दिक्कत न हो।

डॉक्टरों को जब ज्ञात हुआ कि वह अगर एक एमआरआई लिखते हैं तो उन्हें बदल कर दो एमआरआई कर दिया जाता है इस पर उन्होंने प्रशासन से शिकायत की पर कोई ख़ास सुनवाई नहीं हुई।
हमीदिया के अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत की जाँच जारी है जांच पूरी हो जाने के बाद ही रिपोर्ट के बारे में कुछ बता पाएंगे।  

 

 

Exit mobile version