
Bhopal Desk, Gautam :- स्वामी चिन्यमानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट (Illahabad High Court) से रेप मामले में राहत दे दी गई है। यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता स्वामी चिन्मयानंद को आज यानी सोमवार को जमानत मिल गई है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए चिन्मयानंद को जमानत देने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने 16 नवंबर को फैसला सुरक्षित किया था।
चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की एसआईटी जांच चल रही है।