भोपाल : बढ़ते Corona संक्रमण के बीच CM Shivraj का एक और बड़ा फ़ैसला, दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना बेकाबू हो गया हैं। खासकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे महानगरों में इसका कहर ज़्यादा दिखाई दे रहा हैं। जिसको लेकर अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह एक्टिव हो गए हैं। वो लगातार बैठकें कर इन हालातों पर नज़र बनाए हुए हैं। साथ ही इस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई बड़े फैसले भी ले रहे हैं। 

इसी बीच शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया गया हैं। 

सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि होम आइसोलेशन व्यवस्था को इतना सुदृढ़ बनाया जाए कि मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत ही न पड़े। होम आइसोलेशन की व्यवस्था को पुख्ता बनाया जाए तथा होम आइसोलेशन में रह रहे हर मरीज को नि:शुल्क दवाई की किट उपलब्ध कराई जाए।

सीएम ने कहा कि जिन मरीजों को होम आइसोलेशन के लिए उनके घर में जगह नहीं है, उन्हें सीसीसी में रखा जाए। यहाँ दवाओं, चाय, नाश्ता, भोजन आदि सभी व्यवस्थाएँ अच्छी हों। होम आइसोलेशन में दवाओं की किट, टेलीमेडिसिन के साथ ही निरंतर निगरानी हो। दिन में दो बार मरीज से बात की जाए।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों, Oxygen, Remedicivir Injection, दवाओं आदि की सुविधा निर्बाध रूप से मिलती रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए और उसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वहां इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए लाइन में न लगना पड़े।

Exit mobile version