सभी खबरें

भोपाल : अनलॉक होते ही बढ़े कोरोना के मामले, अब शिवराज सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में लगातार कोरोना (Corona) के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण भोपाल में थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लॉक डाउन (Lockdown) के बाद अनलॉक (Unlock) होते ही कोरोना संक्रमण की रफ्ताफ और तेज़ी से बढ़ रही हैं। गुरूवार को 85 नए पॉजिटिव मिले हैं, इन्हे मिलकर भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार हो चुका हैं। 

बढ़ते मामलों को लेकर सरकार (Government) का फोकस अब भोपाल पर हैं। जिसके चलते शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने इसे काबू में लाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया हैं।

दरअसल, अनलॉक होने के बाद भोपाल में 6 दिन बाज़ार खुल रहे थे। जबकि रविवार को पूरी तरह से बाज़ारों को बंद रखने के निर्देश मिले थे। लेकिन अब सरकार ने फैसला लिया है कि हफ्ते में दो दिन भोपाल बंद (Bhopal Closed) रहेगा। अब सप्ताह में सिर्फ 5 दिन भोपाल खुलेगा, जबकि शनिवार और रविवार को शहर बंद रहेगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मंत्रालय में भोपाल में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र (Narottam Mishra) ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के लगातार बढ़ते केस के कारण यह फैसला लिया गया है की हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को भोपाल बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि ये फैसला कोरोना समीक्षा बैठक में लिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button