भोपाल : पेट्रोल खरीदने के लिए बैंकों से लोन दिलाएगी कांग्रेस, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लोगों से भरवाए आवेदन

भोपाल : देश सहित प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीज़ल के दाम तेज़ी के साथ बढ़ रहे है। हर रोज़ पेट्रोल डीज़ल पर अलग अलग राज्यों के हिसाब से करीब 80-85 पैसे का इज़ाफ़ा हो रहा है।
बीते 16 दिनों में राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल-के दाम करीब 12 रुपये तक बढ़ गए है। जिसको लेकर अब कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही इन कीमतों को लेकर जमकर विरोध किया।
कांग्रेस का कहना है पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के कारण लोग परेशान हैं। गाड़ी के टैंक भरने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं है। अब बैंकों से लोन दिलाकर कर लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया जाएगा।
बता दे कि भोपाल में कांग्रेस ने punjab national bank के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों से पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए लोन देने का ऑफर दिया। लोगों से आवेदन भरवाए।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आवेदन लेने के बाद punjab national bank पांच नंबर ब्रांच को आवेदन दिए जाएंगे और गरीबों को लोन देने की मांग होगी।




