सभी खबरें

Bhopal : Digvijay Singh का दावा, कांग्रेस में अभी बढ़ेंगे 4 और विधायक 

भोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी लगातार अनमे सामने हैं। झाबुआ उपचुनाव से पहले बीजेपी की और से लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने की बात कही जा रहीं थीं। लेकिन झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर कही न कही बीजेपी के इस दावे को फ़ैल कर दिया हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा दवा कर दिया हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी को चुनौती देते हुए दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में अभी कांग्रेस के दो से चार विधायक और बढ़ेंगे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि फ़िलहाल विधायकों की संख्या बराबर हुई हैं। लेकिन आने वाले दिनों में विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही दिग्विजय ने दावा किया की विधायकों की संख्या और बढ़ेगी। दिग्विजय के इस दावे के बाद मध्यप्रदेश की गलियारों में इसकी चर्चा तेज़ हो गई हैं। 

हालांकि, दिग्विजय ने इस बात से पत्ता काट लिया कि वो बीजेपी के विधायक हैं या नहीं। फ़िलहाल दिग्विजय के इस बयान ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं। बीजेपी में भी हलचल का दौर तेज़ हो गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button