भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया का बड़ा बयान, 26 अप्रैल तक इसपर लगाई रोक

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा हैं। बीते कई दिनों से भोपाल में 1700 के करीब या उस से ज़्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। 

इसी बीच भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बड़ा फैसला लिया हैं। जिसके तहत शादी-ब्याह से लेकर किसी भी तरह के आयोजनों के लिए 26 अप्रैल तक पाबंदी लगा दी गई हैं। 

कलेक्टर अविनाश ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 26 अप्रैल तक सभी तरह के आयोजनों पर रोक लगाई गई है वही परिस्थितियों को देखते हुए आदेश को बढ़ाया भी जा सकता हैं। 

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और शादी किसी भी तरह के कोई आयोजन नहीं होंगे अगर कोई आयोजन करता हुआ मिलता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि राजधानी भोपाल में भी धारा 144 लागू हैं। ऐसे में लोगों को एक स्थान पर एकत्रित होने की सख्त मनाही है वहीं प्रशासन का मानना है इन पाबंदियों से कोरोना की चेन को हम तोड़ सकते हैं। 

Exit mobile version