सभी खबरें

भोपाल की सीमेंट बनाने वाली कंपनी निकली ठग कंपनी, कई लोगों को बनाया शिकार

  • सीमेंट बनती हैं श्रीकृष्णन कंपनी
  • रतलाम के पूर्व महापौर से भी ठगे थे 45 लाख

भोपाल/अंजली कुशवाह: भोपाल की सीमेंट बनाने वाली श्रीकृष्णन कंपनी द्वारा लोगों से की गयी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. कंपनी ने झासा देकर कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया हैं. जानकारी के मुताबिक श्रीकृष्णन कंपनी ने रतलाम के व्यापारी संदेश चौरड़िया को डीलरशिप देने के नाम पर 54 लाख की धोखाधड़ी की है. इसके अलावा धार, बड़वानी ,झाबुआ और अलीराजपुर क्षेत्र में डीलरशिप देने के नाम पर कई व्यापारियों से लाखों रुपए की ठगी की गई है.

बता दें कि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा से श्रीकृष्णन कंपनी द्वारा की गयी धोखाधड़ी के मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भोपाल से रमेश रहेराव, उसके भाई सुरेश रहेराव एवं रतलाम के ह्रदेश द्विवेदी और ईश्वरलाल राठौड़ को गिरफ्तार किया था. लेकिन कंपनी का मालिक हरीश कृष्णन और अकाउंटेंट विकास डांगरे अब भी इस मामले में फरार है.

डीलरशिप देने के नाम पर की ठगी

रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर दर्ज शिकायत के अनुसार श्री कृष्णन सीमेंट एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इन बदमाशों ने फर्जी कंपनी और प्लांट दिखाकर रतलाम के बड़े सीमेंट व्यापारी शैलेंद्र डागा और संदेश चौरड़िया को डीलरशिप देकर 45 लाख और 54 लाख रुपए की ठगी की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहार रोड के व्यापारी संदेश चोरड़िया से जुलाई में डीलरशिप देने के लिए 40 लाख रुपए जमा करवाए थे. जिसके बाद कुछ माल सप्लाई करने के बाद 15 लाख रुपए फिर से डिपॉजिट करवाने के बाद कंपनी ने माल भेजना बंद कर दिया.फर्जी कंपनी के बारे में जानकारी मिलने पर पीड़ित संदेश चौरड़िया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठगी किए जाने की आशंका

रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा श्रीकृष्णन सीमेंट कंपनी के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली की कंपनी के मालिक हरीश कृष्णन और अकाउंटेंट विकास डांगरे सहित इन 6 आरोपियों पर पेटलावद राव सरदारपुर सहित इंदौर संभाग के 23 व्यापारियों ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस ठग कंपनी द्वारा डीलरशिप देने के नाम पर सीमेंट व्यापारियों से ठगी किए जाने की आशंका है.

मिली जानकारी के अनुसार फ़िलहाल पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश में हैं. इस मामले का मुख्य आरोपी हरीश कृष्णन और कंपनी का अकाउंटेंट विकास डांगरे अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी हो जाने के बाद ही ठगी कंपनी के पूरे गिरोह का पर्दाफ़ाश होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button