Bhopal :- बदहवासी की हालत में घर लौटी स्कूली छात्रा, छेड़छाड़ करने वाला वैन ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :– भोपाल (Bhopal) में मासूम बच्चो से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्कूल जाने वाली बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले वैन ड्राइवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में भोपाल में छेड़छाड़ के अपराध बहुत बढ़ गए हैं। इसी बीच वैन ड्राइवर का मामला सामने आया है।
वैन ड्राइवर स्कूल जाने वाली बच्ची के साथ अक्सर कर छेड़छाड़ करता था। बच्ची का घर सबसे आखिरी में आता था जब सभी बच्चे उतर जाते तो वह लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश करता।आरोपी का नाम शुभम है।

मंगलवार ड्राइवर ने बच्ची को सभी बच्चो के उतर जाने के बाद गोद में बैठ जाने को कहा लड़की के मन करने पर वैन ड्राइवर ने लड़की को कई तमाचे जड़ दिए।
छात्रा बदहवास हाल में घर लौटी और परिजनों को सारा वाकया बताया। छात्रा भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में रहती है।परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज़ कराया और पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ साथ एक अन्य मामला भी सामने आया है। इस मामले में एक छोटे बच्चे के साथ नाबालिगों ने शारीरिक शोषण किया। यहां केजी में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ चार लोगों ने कुकर्म किया। मासूम बच्चा सहम गया है वह कुछ भी कहने की स्थिति में भी नहीं है। बच्चे के अभिभावक ने पुलिस में शिकाय दर्ज़ कराई पुलिस ने चरों आरोपियों को पकड़ लिया है।
इन चारों के ऊपरआईपीसी और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Exit mobile version