भोपाल :- मैंने समय हो जाने के बाद भी 3 घंटे तक इंतज़ार किया, अब कल जिनका समय है उनसे मिलूंगा :- स्पीकर

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- आज सिंधिया समर्थक विधायकों का आना कैंसिल हो गया है। माना जा रहा था कि जो सिंधिया समर्थक आज भोपाल आने वाले थे उनके आने की सम्भावना कल है।
विधायकों के न आने पर राज्यपाल ने बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि जो आज नहीं आए उन्हें अब बाद में समय दूंगा।
वहीं स्पीकर ने भी अपने बयान में कहा कि आज नहीं आए विधायकों को अब बाद में समय दिया जाएगा। ऐसा नहीं होगा कि वह कल आ जाए तो उन्हें पूरा समय दिया जाएगा। अब कल जिनका समय है उनसे मिलूंगा।
स्पीकर ने कहा कि मैंने समय हो जाने के बाद भी 3 घंटे तक इंतज़ार किया पर विधायक नहीं उपस्थित हुए। बता दें कि राज्यपाल ने 6 मंत्रियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है

Exit mobile version