खोजें

भोपाल ब्रेकिंग /ईओडब्ल्यू का गुटखा कंपनियों पर छापा, करोड़ों रूपए की चोरी का मामला

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

the lokniti news

भोपाल से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट  :- भ्रष्टाचार और माफियाखोरी को खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। बीते रात ईओडब्ल्यू ने तीन गुटखा कंपनियों पर छापा मारा है। ईओडब्ल्यू का कहना है कि इन गुटखा कंपनियों द्वारा करोड़ों रूपए की धांधलेबाजी की जा रही थी।

गोविंदपुरा स्थित तीन कंपनियों पर छापा मारा गया, और सबसे बड़ी बात  आपको बात दें कि इन कंपनियों से करीब 100 करोड़ से ज़्यादे का स्टॉक बरामद किया गया है।

सहकारिता विभाग के साथ मिलकर ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई अभी भी चल रही है।
बताते चलें कि पिछले करीब एक महीने से ईओडब्ल्यू इन भ्रष्ट कंपनियों पर छापा मरने की फ़िराक में था। सीएम कमलनाथ के हरी झंडी दिखने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

करोड़ों रूपए की टैक्स चोरी के साथ बाल श्रम का मामला भी सामने आया है। छोटे बच्चों को काम पैसे देकर दिन भर काम करने वाली इन कंपनियों पर आखिरकार ईओडब्ल्यू की नज़र पद ही गई।
ईओडब्ल्यू अधिकारियों के साथ सहकारिता विभाग के अधिकारी ,पुलिस और फ़ूड एंड ड्रग्स के अधिकारी भी कार्रवाई में मौजूद हैं।

 इन विभागों के साथ साथ बिजली विभाग भी फैक्ट्रियों में मौजूद है।

 

Exit mobile version