Bhopal :- बीजेपी ने की सीएए को उर्दू में समझाने की तैयारी, एक हज़ार से ज़्यादा उर्दू बुकलेट छापे गए

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- बीजेपी (bjp) सरकार अब सीएए के सभी नियमों को मुस्लिमों की उनकी भाषा में समझाने की तैयारी में जुट गई है।इसी कड़ी में भाजपा ने सीएए की बुकलेट उर्दू भाषा में बनाने की तैयारी में जुट गई है। कई सारी प्रतियां छाप दी गई हैं।ऐसा इसलिए किया गया है कि मुस्लिम समुदाय उर्दू भाषा में सीएए एनआरसी को समझ सके।
आपको बता दें कि हज़ारों की संख्या में उर्दू की बुकलेट बीजेपी कार्यालय पहुँच चुकी है। इन सभी बुकलेट्स को भाजपा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक इलाके में बाँटेंगे।
एक तरफ मुस्लिम समुदाय सीएए का सबसे ज़्यादा विरोध कर रही है तो वहीं भाजपा सीएए को निरंतर मुस्लिमों को समझाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में यह कदम उठाए गए हैं।
इस बुकलेट में उर्दू में सीएए का पूरा विवरण लिखा गया है।
पर क्या मुस्लिम समुदाय बुकलेट को पढ़ने में रूचि दिखाएगी ? यह कहना तो अभी बेहद मुश्किल हो रहा है। क्योंकि राजधानी के इकबाल मैदान से लेकर पूरे प्रदेश के अलग अलग स्थल पर सीएए के खिलाफ जनसभा, धरना प्रदर्शन चल रहे हैं।
अब मुस्लिम समुदाय के लोग सीएए को भाजपा के परिपेक्ष से समझेंगे या नहीं यह तो तभी पता चलेगा जब भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के बीच जाकर बुकलेट बाँटेंगे।




