अभी तक बेंगलुरु से विधायकों की प्लेन ने नहीं भरी उड़ान, कुछ बड़े घटनाक्रम की आशंका ?

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :- खबर यह फिर से आ रही है कि अभी तक बेंगलुरु से विधायकों की चार्टेड प्लेन ने उड़ान नहीं भरी है।
इससे पहले पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि प्लेन ने उड़ान भर दिया है। जिसके बाद यह फिर सामने निकल कर आ रहा है कि अभी तक फ्लाइट ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरा है। बेरिकेड के पास की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले जैसे नहीं है। अभी तक पुलिस के आलाधिकारियों के पास कोई पोख्ता जानकारी नहीं आई है। अब पुलिस लगतार उन कार्यकर्ताओं को खदेड़ने में लगे हैं जो लगतार नारेबाजी कर रहे हैं।
साथ ही साथ बीजेपी के नेताओं से भी तू तू मैं मैं की गयी है। बता दें कि एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों को लेने के लिए बस के साथ पहुंची थी। पर एयरपोर्ट प्रबंधन से बात करने के बाद उनके बस को परिसर में खड़े करने की अनुमति दे दी गयी है।
इसी बीच राज्यपाल ने सिंधिया खेमे की विधायकों को बर्खास्त कर दिया है।
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि राज्यपाल ने छह मंत्रियों को पद से हटा दिया है राज्यपाल ने सीएम की सिफारिश पर मंत्रियों को पद से हटाया।
गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर को पद से हटा दिया गया है ,
 इसे कांग्रेस की बड़ी सर्जरी कह सकते हैं जिसमे राज्यपाल ने बड़ा एक्शन लिया और मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया है
 कांग्रेस का यह बड़ा दांव माना जा रहा है पल पल कांग्रेस और भाजपा लगातार नई नई रणनीति रच रही है।
अब देखना है विधायकों और मंत्रियों के भोपाल पहुंचें के बाद क्या होता है।

Exit mobile version