Bhopal :- कमलनाथ सरकार का बड़ा ऐलान, एमपी में लागू नहीं होगा NPR

 

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- एनपीआर (NPR)और एनआरसी(NRC) को लेकर काफी दिनों से प्रदेश में विवाद की स्थिति बनी हुई है। शिवराज ने कहा था कि प्रदेश में हर हाल में एनपीआर लागू होना चाहिए वहीं आज कमलनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि प्रदेश में एनपीआर लागू नहीं किया जाएगा।
कमलनाथ कैबिनेट द्वारा मध्यप्रदेश में सीएए लागू नहीं करने का संकल्प पारित करने के बाद अब राष्ट्रीय जनसँख्या रजिस्टर(NPR) भी नहीं लागू करने का निर्णय किया गया है।

अब देखना यह होगा कि कमलनाथ के इस निर्णय के बाद विपक्ष की क्या प्रतिक्रिया होती है।

 

 

Exit mobile version