सभी खबरें

भोपाल : न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले ज़रुर पढ़ लें ये गाइडलाइन, नहीं तो पड़ जाएंगे मुसीबत में

भोपाल : मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद सरकार ने रात 11 बजे से 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यहीं, वजह है कि इस बार भी लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन देर रात तक नहीं कर पाएंगे। 

बता दे कि इस बार लोग रात 7 से 10:30 बजे तक ही होटल-रेस्टोरेंट में नए साल की पार्टी मना सकेंगे। यदि रात 11 बजे के बाद सड़कों पर बिना कारण घूमते दिखे, तो कार्रवाई की जाएगी।

यहां पढ़ लें गाइडलाइन 

  • सेलिब्रेशन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। 
  • होटल-रेस्टोरेंट, क्लब या पब में बिना मास्क के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। 
  • दोनों डोज लगवाना अनिवार्य रहेगा। 
  • नाइट कर्फ्यू के साथ ही प्रशासन की टीमें होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण करेगी।
  • पुलिस चेकिंग करेगी। 
  • हालांकि, लोग घरों में जरूर देर रात तक सेलिब्रेशन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button