31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : नाराज़ डॉक्टर्स आज करेंगे प्रदर्शन, देंगे धरना, ये है वजह 

भोपाल : नाराज़ डॉक्टर्स आज करेंगे प्रदर्शन, देंगे धरना, ये है वजह 

भोपाल : राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल में आज डॉक्टर प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, गांधी मेडिकल कॉलेज में एरियर न मिलने से डॉक्टर नाराज चल रहे है, लगातार अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि मेडिकल टीचर्स आज काली पट्‌टी बांधकर इलाज करेंगे। बता दे कि भोपाल संभाग के विदिशा मेडिकल कॉलेज में एरियर मिल गया लेकिन भोपाल में नहीें दिया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल टीचर्स चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करेंगे। आज ओपीडी से लेकर ओटी और क्लासरूम में भी काली पट्‌टी बांधकर डॉक्टर और फैकल्टी ड्यूटी करेंगे। नाराज़ डॉक्टर्स का कहना है कि आज काली पट्‌टी बांधकर प्रदर्शन करने के बाद रोजाना एक घंटे का धरना देंगे। ओपीडी टाइम के बाद से रोजाना धरने का टाइम भी बढ़ाते जाएंगे और 12 अप्रैल के बाद काम बंद हड़ताल करेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ बीएमएचआरसी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भी नाराज चल रहे हैं। 

दरअसल, दो दिन पहले एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओड़ी डॉ.संदीप कुमार सोरते के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड कर दी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को डॉक्टर और कर्मचारी सुरक्षा की मांग को लेकर डायरेक्टर डॉ.प्रभा देसिकन से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद डॉक्टर और तमाम कर्मचारी आज डायरेक्टर से मिलकर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे। डायरेक्टर से बातचीत संतोषजनक नहीं रही तो डॉक्टर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस दिन अस्पताल में मारपीट की घटना हुई उस वक्त डायरेक्टर डॉ.प्रभा देसिकन शहर से बाहर थीं। बहरहाल, इन घटनाओं के बाद राजधानी के दो बडे़ चिकित्सा संस्थानों में आज व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकतीं हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।