खोजें

भोपाल और सटे जिले झेल रहे ठंड़ और कोहरे का कोहराम

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

गुरुवार को शाम 4 बजे तक भोपाल कोहरे में ढंका रहा

भोपाल और सटे जिले झेल रहे ठंड़ और कोहरे का कोहराम, बारिश ने बढाई ठंड,
 

 

  •  भोपाल आने-जाने वाली फ्लाइट्स के लैंड करने में हो रही देरी। 
  • गुरुवार को शाम 4 बजे तक भोपाल कोहरे में ढंका रहा।
  •  ग्वालियर,चंबल में भी बारिश हो रही है।
  •  राजधानी भोपाल समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में बुधवार से हो रही बारिश ने एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। भोपाल और आसपास के इलाकों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। राजगढ़, गुना, शिवपुरी, और अन्य जिलों में बारिश हो रही है। इससे ठंड और  बढ़ गई है साथ ही सुबह से कोहरा छाया हुआ है

 घना कोहरे से भोपाल में सुबह से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स 4 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं।

इन जिलों में बारिश ने बढ़ाई ठंड 

  • ठंड और बारिश से भोपाल समेत पड़ोसी जिले शिवपुरी,गुना,राजगढ़,अशोकनगर आदि प्रभावित रहे। 
  • यहां  रूक-रूक कर बारिश होती रही जिसकी वजह से ठंड ने लोगों को जम कर ठिठोरा।
  • साथ ही घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा फर्क उड़नों के तय समय पर पड़ा।

जारी रही ट्रेनों की लेट लतीफी

  • घने कोहरे ने सभी ट्रेनें लेट रहीं।

मौसम विभाग ने जताई आशंका
 मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक.दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। 

शिवपुरी यहां पर बुधवार से रुक.रुककर बारिश जारी है। इससे जहां ठंड में इजाफा हुआ।बारिश का पानी शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया।शहर सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर भी बारिश  जारी है।

गुना यहां पर रात से ही काफी तेज बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि 1984 के बाद जनवरी में इतनी बारिश हुई है। बीती रात तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानीए तापमान में भी गिरावट आई है।
राजगढ़ . यहां पर बुधवार रात से रुक.रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। 
अशोकनगर. यहां पर  तेज बारिश हुई है। इससे फसलों को फायदा होगा। इससे ठंड बढ़ी.  
बारिश फसलों के लिए लाभदायक 
कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकेश भार्गव के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इससे खेतों में लगी फसलों को पर्याप्त पानी एवं नमी मिलने से फसलें और अच्छी होने की संभावना है। चनाए गेहूंए अलसीए मटर आदि फसलों के लिए यह वर्षा लाभदायक है। बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। 

Exit mobile version