भोपाल : GMC के अधीक्षक पर 52 नर्सों का आरोप, अपने चेंबर में बुलाकर गंदे तरीके से छूते है, बलात्कार करने का भी किया प्रयास

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल {गांधी मेडिकल कॉलेज} से बड़ा और चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 नर्सों ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी पर यौन दुराचार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित नर्सों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है, “डॉ. मरावी ने हाल ही में अपने चेंबर में एक नर्स के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। हमारी इस सहकर्मी की हाल ही में शादी हुई है। इसके अलावा पत्र में कहा गया की – डॉ. मरावी रात के वक्त हाफ पेंट पहनकर शराब के नशे में नर्सों के चेंजिंग रूम में अचानक घुस आते हैं और अश्लील बातें करते हैं। नर्सों ने आरोप लगाया है कि वो कभी उनकी छुट्टी मंजूर करते समय, कभी जॉइनिंग के दौरान अपने चेंबर में बुलाकर गंदे तरीके से छूते हैं और गंदी बातें करते हैं।

वहीं, ये मामला सामने आने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलवार हो चली है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – ”हमीदिया अस्पताल, भोपाल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर 50 नर्सों ने लगाया अश्लीलता का आरोप! चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने संभागायुक्त को 10 दिन में जांच पूरी करने को कहा? 50 नर्सें एक साथ आरोप लगा रही हैं,क्या वे झूठी हैं? “मामाजी का सुराज??”
जबकि, दूसरी तरफ इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और भोपाल के संभागीय आयुक्त गुलशन बामरा को 10 दिनों के भीतर जांच और रिपोर्ट देने को कहा है. सारंग ने कहा, ”मैंने संभागीय आयुक्त से कहा है कि यह जांच अस्पताल के बाहर के किसी प्रशासनिक अधिकारी से कराएं और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”




