सभी खबरें

भोपाल : कोलार के बाद अब गोविंदपुरा-बैरागढ़ बना कोरोना हॉटस्पॉट, मिले इतनी संक्रमित

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कई इलाके अब कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 436 नए पॉजिटिव शहर के अलग अलग इलाकों से मिले है। अभी शहर में 1369 एक्टिव केस हैं। 

जारी आकड़ो के अनुसार शहर में शनिवार को 6074 की जांच की गई। इसमें सबसे ज्यादा करीब 180 संक्रमित कोलार इलाके के है। जबकि, गोविंदपुरा में करीब 90 और बैरागढ़ में करीब 50 पॉजिटिव मिले हैं। यह दोनों इलाके अब कोलार के बाद नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। वहीं, शहर एसडीएम क्षेत्र में 40, बैरसिया में 5, टीटी नगर में 35, एमपी नगर में 20 और हुजूर में 14 नए केस आए है।

बता दे कि शहर में अब तक 1 लाख 25 हजार 418 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 1 लाख 23 हजार 43 ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 1006 मरीजाें की मौत हो चुकी है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button